धमतरी, October 4, 2026 होली के दूसरे दिन धमतरी के कुरूद में एक युवक की लकड़ी के बट्टे से हमला कर हत्या कर दी गई थी. इस केस में कुरुद अतिरिक...
धमतरी, October 4, 2026 होली के दूसरे दिन धमतरी के कुरूद में एक युवक की लकड़ी के बट्टे से हमला कर हत्या कर दी गई थी. इस केस में कुरुद अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने फैसला सुनाया है. करीब 1 साल 4 माह 14 दिन बाद न्यायालय ने दोषी चेतन साहू को हत्या का दोषी ठहराते हुए सश्रम आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है.
क्या है पूरा मामला जानिए ?
15 मार्च 2025 को होली के दूसरे दिन ग्राम मड़ेली के भाठापारा गौठान के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान आरोपी चेतन साहू ने गजेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू के सिर पर लकड़ी के बत्ते से जोरदार वार कर दिया. हमला इतना गंभीर था कि गजेन्द्र साहू बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जिंदगी और मौत से जूझते हुए आखिरकार उनकी मौत हो गई. हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई.
पुलिस ने तेजी से की कार्रवाई
हत्या के बाद कुरूद थाना और चौकी बिरेझर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इस मामले को सिर्फ बयानों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि घटनास्थल से लेकर वारदात में इस्तेमाल हथियार तक कई अहम साक्ष्य जुटाए. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, गवाहों के बयान दर्ज किए गए. हत्या में इस्तेमाल लकड़ी के बत्ते को भी पुलिस ने बरामद किया. बरामद साक्ष्य को FSL जांच के लिए भेजा गया. तमाम साक्ष्यों को जोड़ते हुए पुलिस ने न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया.
आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
इसके बाद कुरुद एडीजे कोर्ट में केस की सुनवाई हुई. करीब 1 साल 4 माह 14 दिन बाद 4 अक्टूबर 2026 को इस हत्याकांड में फैसला आया. माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, कुरूद ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर अदालत ने आरोपी चेतन साहू को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दोषी माना. कुरुद की एडीजे अदालत ने आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास और अर्थदंड से दंडित किया.
इस केस में पुलिस की विवेचना को भी अहम माना गया है. धमतरी एसपी भावना पांडेय ने प्रकरण में प्रभावी जांच और पुख्ता साक्ष्य जुटाने के लिए तत्कालीन चौकी प्रभारी बिरेझर एवं विवेचक निरीक्षक चन्द्रकांत साहू के कार्य की सराहना की है. एसपी ने उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की है.

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments