——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

शहद खाने पानी की टंकी पर चढ़ा भालू, रामनगर में मठ पर बैठा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत

कांकेर, October 4, 2026 बीते कुछ महीनों से उत्तर बस्तर कांकेर जिले में वन्यजीवों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. शन...



कांकेर, October 4, 2026 बीते कुछ महीनों से उत्तर बस्तर कांकेर जिले में वन्यजीवों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. शनिवार को कांकेर शहर और आसपास के गांव में तेंदुआ और भालू के पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल है. शहर के न्यू आरईएस रामनगर कॉलोनी स्थित एक मठ में तेंदुआ आराम करता हुआ दिखाई दिया, वहीं, शहर से लगे ग्राम सातलोर में मादा भालू अपने 2 शावकों के साथ पहुंच गई और पानी की टंकी पर चढ़कर शहद का छत्ता तोड़कर शहद खाने लगी.

मठ पर बैठा तेंदुआ, टंकी पर चढ़ा भालू

शनिवार शाम कांकेर शहर के न्यू आरईएस रामनगर कॉलोनी स्थित मठ में स्थानीय लोगों ने तेंदुए को बैठे देखा. स्थानीय निवासियों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर इसकी सूचना वन विभाग को दी. रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखाई देने के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है. लोगों का कहना है कि भोजन और पानी की तलाश में वन्यजीव लगातार शहर और बस्तियों की ओर पहुंच रहे हैं. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है

शहद के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा भालू

दूसरी घटना शहर से लगे ग्राम सातलोर की है, जहां देर रात एक मादा भालू अपने 2 शावकों के साथ बस्ती में पहुंच गई. इसी दौरान मादा भालू ग्रामीणों के लिए बनाई गई पानी की टंकी पर चढ़ गई और वहां लगे शहद के छत्ते को तोड़कर शहद खाने लगी. ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया और वन विभाग को सूचना दी.

वन विभाग ने भालू को खदेड़ा

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने रातभर इलाके में गश्त की और सुबह भालू को बस्ती से बाहर जंगल की ओर खदेड़ा. ग्रामीणों के मुताबिक सातलोर इलाके में भालू के बस्ती में पहुंचने की यह पहली घटना नहीं है. आए दिन भालू गांव में पहुंचते हैं, जिसके कारण ग्रामीण रात के समय घर से बाहर निकलने में भी डरते हैं.


वन विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

वन परिक्षेत्र अधिकारी के मुताबिक, दोनों स्थानों पर तेंदुआ और भालू के पहुंचने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया. सातलोर में टीम ने रातभर गश्त की और सुबह भालू को आबादी क्षेत्र से बाहर किया गया. विभाग ने लोगों से जंगली जानवरों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने और वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की.

तेंदुए की कब-कब देखी गई दूसरे जिलों में चहलकदमी

10 सितंबर 2026: कबीरधाम जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम जैतपुरी में धान के खेत के बीच तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी. ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ बीती रात गांव के आसपास घूमता रहा और बकरियों का शिकार किया. बाद में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज कर उसे रेस्क्यू किया.

27 अगस्त 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत बिलासपुर कटनी रेलमार्ग में भनवारटंक के पास रेल टर्मिनल क्षेत्र में 27 अगस्त को 1 तेंदुआ दिखाई दिया है. तेंदुए के रेलवे ट्रैक और सुरंग के भीतर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

1 अगस्त 2026: गरियाबंद के जोबा के केराबहार में खूंखार तेंदुए को वन विभाग ने काबू में किया. मेडिकल जांच के बाद तेंदुए को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

6 अगस्त 2026: कांकेर के सरोना वन परिक्षेत्र में भूखा तेंदुआ शिकार के लिए रिहायशी इलाके के करीब पहुंच गया. शिकार का पीछा करते-करते तेंदुआ एक कुएं में जा गिरा. कुएं पर मुंडेर नहीं होने के चक्कर में ये हादसा हुआ. बाद वन विभाग की टीम ने शिकारी तेंदुए का रेस्क्यू कुएं से किया.


5 अगस्त 2026: बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कुटरू–मंगापेटा मार्ग पर एक तेंदुआ अचानक सड़क पर आ गया और करीब 20 मिनट तक सड़क किनारे घूमता रहा. इस दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों और राहगीरों की नजर तेंदुए पर पड़ी. तेंदुए के सड़क पर मौजूद रहने का वीडियो भी सामने आया है, जिसे 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया.

12 जुलाई 2026: धमतरी वन विभाग ने नगरी वन परिक्षेत्र में कुएं में गिरे तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया.

15 जून 2026: धमतरी के गंगरेल से कुकरेल जाने वाले मार्ग पर आराम फरमाता तेंदुआ राहगीरों को नजर आया. रोड पर बैठे तेंदुए की खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई.

भालुओं के रिहायशी इलाके में घुसने और हमला करने की घटनाएं

5 अगस्त 2026: कांकेर के नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला में मादा भालू ने 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. मादा भालू के हमले में 1 ग्रामीण भी बुरी तरह से जख्मी हो गया.

23 अगस्त 2026: भरतपुर के कुंवारपुर वन परिक्षेत्र में भालू ने महिला पर हमला कर दिया.

13 अगस्त 2026: कांकेर में शौच के लिए घर से बाहर निकली महिला पर भालू ने हमला कर दिया.

19 जुलाई 2026: सूरजपुर में 3 भालुओं ने महिला पर हमला कर दिया. महिला जंगल में खुखड़ी और पुट्टू लेने के लिए गई थी.

22 दिसंबर 2025: बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में भालू ने शिक्षादूत शंकर मज्जी पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

1 दिसंबर 2025: नारायणपुर के अबूझमाड़ में भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रुप से जख्मी हो गया.

7 नवंबर 2025: बीजापुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवान पर भालू ने हमला कर दिया.

No comments