दुर्ग, October 4, 2026 जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि उस घर का मकान मालिक निकला....
दुर्ग, October 4, 2026 जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घिनौनी वारदात सामने आई है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि उस घर का मकान मालिक निकला. वारदात का खुलासा बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ. मामला भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है.
जांच में पता चला दुष्कर्म हुआ
बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए थे. जहां जांच के बाद दुष्कर्म होने की जानकारी लगी. इसके बाद बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. खुर्सीपार थाना पुलिस को परिजनों ने बताया कि 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके मकान मालिक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मकान मालिक के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.
पहले भी गलत हरकत की कोशिश
पुलिस ने केस दर्ज कर मकान मालिक को हिरासत में लिया और पूछताछ की. जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने परिवार के साथ आरोपी के मकान में ही किराए से रहती थी. आरोप है कि आरोपी की लंबे समय से बच्ची पर बुरी नजर थी. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी.
परिजनों ने बच्ची के दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. - शोभराज अग्रवाल, दुर्ग शहर एएसपी
आगे की कार्रवाई जारी
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस घटना के संबंध में बच्ची और परिजनों से जानकारी जुटा रही है. साथ ही मेडिकल जांच और बाकी सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments