रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी में 3 अक्टूबर को खादी फैशन शो ‘चरखा’ का आयोजन ...
रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी में 3 अक्टूबर को खादी फैशन शो ‘चरखा’ का आयोजन किया गया। खादी के पारंपरिक कपड़ों को आधुनिक डिजाइन के साथ रैंप पर उतारा गया। भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन के इस संगम में सबसे ज्यादा आकर्षण विश्वविद्यालय के विदेशी छात्र-छात्राओं का कुंभ मेले की थीम पर तैयार खादी परिधानों में रैंप वॉक रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलपति डॉ. केपी यादव, प्रो-कुलपति डॉ. दीपिका ढांड, रजिस्ट्रार गोकुलानंद पांडा, विभागाध्यक्ष परविंदर कौर सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
छह राउंड में दिखा खादी का नया अंदाज
‘चरखा’ में इंडियन स्टाइल, वेस्टर्न स्टाइल, इंडो-वेस्टर्न, ऑफिस वियर, एम्ब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल स्टाइल के छह राउंड प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने हैंडलूम से तैयार खादी को नए कट, पैटर्न और डिजाइन के साथ पेश किया। रैंप पर खादी के रंग, टेक्सचर और सादगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा।
विदेशी विद्यार्थियों ने कुंभ मेले की थीम पर तैयार खादी परिधान पहनकर रैंप वॉक किया। भारतीय संस्कृति से जुड़ी इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
स्वदेशी और सतत फैशन का संदेश
मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने विद्यार्थियों के डिजाइन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को स्वदेशी वस्त्रों से जोड़ने के साथ आत्मनिर्भर भारत और सतत फैशन की दिशा में प्रेरित करते हैं।
कुलाधिपति गजराज पगारिया ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन रजिस्ट्रार गोकुलानंद पांडा के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी और अतिथि उपस्थित रहे। ‘चरखा’ ने खादी को परंपरा से निकालकर आधुनिक फैशन के रैंप तक पहुंचाने की कोशिश को प्रभावी ढंग से सामने रखा।


" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments