रायपुर, 3 अक्टूबर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जगदलपुर और दंतेवाड़ा में बड़े शिविर लगाए जाए...
रायपुर, 3 अक्टूबर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों के पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए जगदलपुर और दंतेवाड़ा में बड़े शिविर लगाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर में 5 से 7 अक्टूबर तक शिविर लगेगा। इसमें बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर के 2,953 हितग्राही शामिल होंगे। वहीं दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में 15 से 17 अक्टूबर तक होने वाले शिविर में दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के 846 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण दिए जाएंगे।
शिविर में जयपुर की विशेषज्ञ टीम नए उपकरण देने के साथ पुराने कृत्रिम अंगों की मरम्मत भी करेगी। दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं होने पर मौके पर ही प्रमाणीकरण की व्यवस्था रहेगी। हितग्राहियों के लिए निःशुल्क परिवहन, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य जांच और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उप मुख्यमंत्री ने खास तौर पर आईईडी विस्फोटों में अंग गंवाने वाले नागरिकों के पुनर्वास को प्राथमिकता देने और किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित नहीं रहने देने के निर्देश दिए।


" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments