——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

350 दिव्यांगजनों को 60 लाख के सहायक उपकरण, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ व...



रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिन्दूर पार्क में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को करीब 60 लाख रुपए के सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें मोटराइज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, डिजिटल श्रवण यंत्र, वॉकिंग स्टिक, ब्रेल किट, स्मार्टफोन, स्क्रीन रीडिंग सॉफ्टवेयर और विभिन्न प्रकार के क्रच शामिल हैं।

चौधरी ने कहा कि जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराना केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग है। उन्होंने युवाओं से नशे और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा अपनी ऊर्जा पढ़ाई, खेल, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नशामुक्त भारत की शपथ और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। नशे से दूर होकर सामान्य जीवन की ओर बढ़ रहे प्रदीप पुरी गोस्वामी और गुरु चरण मिश्रा को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता को कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है।

वित्त मंत्री ने युवाओं को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने, पौष्टिक भोजन लेने और योग-व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा नौकरी की तलाश तक सीमित न रहें, बल्कि कौशल, स्टार्टअप और स्वरोजगार के जरिए रोजगार देने वाले भी बनें। रायगढ़ में प्रयास विद्यालय, हॉर्टिकल्चर कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज, नेचुरोपैथी कॉलेज, नव गुरुकुल और नालंदा परिसर जैसी सुविधाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने एआई प्रशिक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

चौधरी ने सिन्दूर पार्क में स्थायी और भव्य मंच बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न आयोजनों के लिए बार-बार अस्थायी मंच और टेंट लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कार्यक्रम में नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक व दिव्यांग हितग्राही मौजूद रहे। उपकरणों का वितरण एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के सहयोग से किया गया। इस दौरान चार हितग्राहियों को यूडीआईडी प्रमाण-पत्र भी दिए गए।


No comments