——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

850 गांवों तक पहुंची बस, एक साल में 24 लाख किमी चला ग्रामीण परिवहन

रायपुर, 3 अक्टूबर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने एक साल पूरा कर लिया है। 4 अक्टूबर 2025 को जगदलपुर से शुरू हुई योजना के तहत अब बस्तर और ...



रायपुर, 3 अक्टूबर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने एक साल पूरा कर लिया है। 4 अक्टूबर 2025 को जगदलपुर से शुरू हुई योजना के तहत अब बस्तर और सरगुजा संभाग के 13 जिलों में 106 मार्गों पर 107 बसें चल रही हैं। इनसे पहली बार 850 गांव नियमित बस सेवा से जुड़े हैं।

एक साल में बसों ने करीब 24 लाख किलोमीटर का सफर तय किया। रोजाना करीब 17,500 किमी चलने वाली इन बसों से ग्रामीणों के लिए स्कूल, अस्पताल, हाट-बाजार, ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान हुई है। सुकमा के कोंटा-जगरगुंडा जैसे दुर्गम मार्गों पर भी बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को पिकअप और अन्य साधनों पर निर्भरता से राहत मिली है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि योजना का उद्देश्य अंतिम छोर के गांव तक सुरक्षित और नियमित परिवहन पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार से जोड़ने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति दे रही है।

योजना के तहत बस संचालकों को कम यात्री वाले मार्गों पर संचालन के लिए तीन साल तक प्रति किलोमीटर वित्तीय सहायता दी जा रही है। अब तक 107 संचालकों को 5.77 करोड़ रुपए की सहायता दी जा चुकी है। बसों की GPS/VLTD से निगरानी और ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था लागू है।

दूसरे चरण में 4,368 गांव जुड़ेंगे: योजना के दूसरे चरण में आठ नए जिलों के अनुसूचित क्षेत्रों के 4,368 बस सुविधा-विहीन गांवों को जोड़ने की तैयारी है। इससे करीब 14.57 लाख लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है। इसके लिए 60 से 80 नई बसें चलाने का प्रस्ताव है।


No comments