——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे टंक राम वर्मा, नुकसान का जल्द सर्वे कराने के निर्देश

रायपुर, 27 सितंबर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रविवार को बाढ़ प्रभावित लखना, बेमता और बलौदीखुर्द गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।...



रायपुर, 27 सितंबर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रविवार को बाढ़ प्रभावित लखना, बेमता और बलौदीखुर्द गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने गांवों में बाढ़ से हुए नुकसान का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी प्रभावित परिवार को असहाय नहीं रहने दिया जाएगा। फसल, मकान और जन-धन के नुकसान का त्वरित और निष्पक्ष आकलन कराया जा रहा है, ताकि पात्र परिवारों को नियमानुसार जल्द राहत और सहायता मिल सके।

वर्मा ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था लगातार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल क्षति, मकान और पशुहानि का पारदर्शी सर्वे जल्द पूरा करने को कहा, ताकि मुआवजा वितरण में देरी न हो।

बाढ़ के बाद संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने और कीटनाशक का छिड़काव कराने के भी निर्देश दिए।

मंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजस्व विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


No comments