——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महानदी बढ़ी तो तटीय गांवों में अलर्ट, 450 ग्रामीण राहत शिविर भेजे

रायपुर, 27 सितंबर। महानदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के तटीय इलाकों में प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। बाढ़ प्रभ...



रायपुर, 27 सितंबर। महानदी का जलस्तर बढ़ने के बाद रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के तटीय इलाकों में प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। बाढ़ प्रभावित सूरजगढ़ और परसापाली गांवों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर बने राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है। अन्य तटीय गांवों में भी प्रशासन अलर्ट है।

सूरजगढ़ के करीब 450 प्रभावित ग्रामीणों को पड़ीगांव के राहत शिविर में पहुंचाया जा रहा है। शिविर में भोजन, पेयजल समेत जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। वहीं परसापाली के प्रभावित लोगों के लिए छिछोर उमरिया के स्कूल भवन में राहत शिविर बनाया गया है, जहां ग्रामीणों को पहुंचाया जा रहा है।

प्रशासन महानदी के अन्य तटीय क्षेत्रों में भी लगातार जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर नजर रख रहा है। संभावित जलभराव को देखते हुए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। प्रभावित इलाकों से मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

एसडीएम महेश शर्मा समेत प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी मौके पर पहुंचकर जलस्तर, प्रभावित इलाकों और राहत व्यवस्थाओं की स्थिति देख रहे हैं। पुसौर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पंचायत सचिव, पटवारी और पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं।

प्रशासन ने ग्रामीणों से जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी के आसपास जाने से बचने तथा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


No comments