——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे केदार कश्यप, बोले-राहत कार्यों में कमी नहीं हो

रायपुर, 27 सितंबर। वन मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को बस्तर के बाढ़ प्रभावित घोटिया और नारायणपाल क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।...



रायपुर, 27 सितंबर। वन मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को बस्तर के बाढ़ प्रभावित घोटिया और नारायणपाल क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को प्रभावित लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इसके बाद मंत्री ने जगदलपुर के टाउन हॉल में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने नाश्ता, भोजन, पेयजल और दवाइयों सहित उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति भी देखी।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत शिविर में रह रहे परिवारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार उपलब्ध रहें और जरूरत के मुताबिक तत्काल सहायता दी जाए।

कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान जगदलपुर के महापौर संजय पांडे भी मौजूद रहे।


No comments