——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पीएम जनमन से नंदबाई बैगा का कच्चा घर बदला पक्के आशियाने में

बारिश में टपकती छत और सीलन से मिली राहत, पक्के आवास के साथ उज्ज्वला और महतारी वंदन योजना का भी लाभ रायपुर, 22 सितंबर 2026। गौरेला-पेंड्रा...



बारिश में टपकती छत और सीलन से मिली राहत, पक्के आवास के साथ उज्ज्वला और महतारी वंदन योजना का भी लाभ

रायपुर, 22 सितंबर 2026। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत धनौली के खर्रीपारा निवासी नंदबाई बैगा के परिवार के लिए पक्का घर सुरक्षित जीवन की नई शुरुआत बना है। वर्षों तक कच्चे मकान में बारिश, सीलन और टपकती छत की परेशानी झेलने के बाद पीएम जनमन योजना से उन्हें पक्का आवास मिला। अब परिवार सुरक्षित छत के नीचे सुकून से रह रहा है।

बारिश में हर बार सताती थी चिंता

नंदबाई बैगा बताती हैं कि पहले उनका घर कच्चा था। बारिश शुरू होते ही छत से पानी टपकने लगता था और घर में सीलन बनी रहती थी। बरसात के दिनों में परिवार को घर की सुरक्षा की चिंता सताती रहती थी। मजबूत आवास नहीं होने से रोजमर्रा की परेशानियां भी बढ़ जाती थीं।

पक्का घर मिला तो बदली जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत आवास मिलने के बाद परिवार की स्थिति बदल गई है। अब बारिश में न छत से पानी टपकने की चिंता है और न ही सीलन की परेशानी। नंदबाई के लिए यह घर सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और सम्मान का आधार बन गया है।

उज्ज्वला और महतारी वंदन का भी लाभ

नंदबाई बैगा को अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक सहायता मिल रही है, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन से खाना पकाने में सुविधा हुई है। आवास, स्वच्छ ईंधन और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाओं का एक साथ लाभ मिलने से परिवार के जीवन में बदलाव आया है।

पीएम जनमन योजना का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को आवास सहित जरूरी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना है। छत्तीसगढ़ में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के जरिए पात्र ग्रामीण एवं जनजातीय परिवारों तक इन सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

नंदबाई बैगा का परिवार इन योजनाओं से मिले लाभ के बाद अब पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन जी रहा है।


No comments