——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

साय बोले- माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता

टंकराम वर्मा के निवास पर तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 68 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ और 13.85 लाख बनीं लखपति दी...



टंकराम वर्मा के निवास पर तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 68 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ और 13.85 लाख बनीं लखपति दीदी

रायपुर, 22 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। वे मंगलवार को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीज पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और आत्मीय रिश्तों से जुड़ा है। भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के इस पर्व पर उन्होंने प्रदेश की माताओं-बहनों और उनके परिवारों के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।

महतारी वंदन से 68 लाख से ज्यादा महिलाओं को आर्थिक संबल

साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनी है। योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में हर महीने 1000 रुपए की राशि अंतरित की जा रही है। अब तक 31 किस्तों में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि महिलाओं तक पहुंचाई जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं इस आर्थिक सहायता का उपयोग घरेलू जरूरतों के साथ बच्चों की पढ़ाई, बचत और छोटे स्वरोजगार के लिए भी कर रही हैं। सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ स्थायी आजीविका, कौशल और स्वरोजगार के अवसर भी मिलें।

13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 13 लाख 85 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अलग-अलग आर्थिक गतिविधियों और छोटे व्यवसायों के जरिए परिवार की आय बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती आर्थिक भागीदारी परिवार के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही है।

650 करोड़ की फिल्म सिटी से कलाकारों को अवसर

साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी और देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। प्रदेश में करीब 650 करोड़ रुपए की लागत से फिल्म सिटी तैयार की जा रही है। इससे फिल्म निर्माण और शूटिंग को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए नए अवसर बनने की बात उन्होंने कही।

मुख्यमंत्री ने लोक कला और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले कलाकारों का सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि कलाकार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल और खाद्य सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम कर रही है।

साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत होने और प्रतिदिन करीब 1600 आवासों के निर्माण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गांवों तक आवास, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

शांति और विकास के साथ आगे बढ़ने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों, स्थानीय नागरिकों और सरकार के प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन संपदा, वनोपज, खनिज और कृषि संसाधनों का जनहित में बेहतर उपयोग कर छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना सरकार का लक्ष्य है।

टंकराम वर्मा ने लोकगीत से किया स्वागत

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने तीज मिलन समारोह में माताओं-बहनों का स्वागत किया। उन्होंने अपने गांव में शुरुआती दौर में बिजली और सड़क जैसी सुविधाओं की स्थिति का उल्लेख करते हुए प्रदेश में हुए विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकगीत प्रस्तुत कर समारोह में तीज और लोकसंस्कृति का रंग भर दिया।

समारोह में छत्तीसगढ़ केश शिल्पी विकास बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, वीणा सिंह सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, कलाकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments