——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

खरीफ में 99% बोनी पूरी, किसानों को 13.14 लाख मीट्रिक टन खाद बांटी

48.69 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 48.44 लाख हेक्टेयर में बोनी; 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण रायपुर, 22 सितंबर 2026। छत्ती...



48.69 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले 48.44 लाख हेक्टेयर में बोनी; 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण

रायपुर, 22 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की बोनी का काम लगभग पूरा हो गया है। 22 सितंबर तक प्रदेश में 48.44 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 99 प्रतिशत है। इस खरीफ सीजन में 48.69 लाख हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य रखा गया है।

धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली और रामतिल समेत विभिन्न फसलों की बोनी पूरी होने की ओर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को मांग के अनुसार प्रमाणित खाद-बीज आसानी से उपलब्ध कराने और सोसायटियों में पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश दिए हैं। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के मार्गदर्शन में कृषि विभाग इसकी लगातार निगरानी कर रहा है।

लक्ष्य से ज्यादा खाद का भंडारण

कृषि विभाग के अनुसार खरीफ सीजन में 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके मुकाबले सहकारी और निजी क्षेत्रों में 17.64 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण किया गया है। अब तक किसानों को 13.14 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरित किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 74 प्रतिशत है।

प्रमाणित बीज के लिए 4.95 लाख क्विंटल वितरण का लक्ष्य है। इसके मुकाबले 4.80 लाख क्विंटल बीज का भंडारण किया गया और अब तक 4.58 लाख क्विंटल बीज किसानों को वितरित हो चुका है। यह निर्धारित मांग का 93 प्रतिशत है।

1008.1 मिमी औसत बारिश दर्ज

22 सितंबर की सुबह तक प्रदेश में 1008.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य की औसत वार्षिक वर्षा 1246.3 मिमी है। पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 1061.6 मिमी के मुकाबले इस बार अब तक 53.5 मिमी कम बारिश हुई है। हालांकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 881.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

किसान क्रेडिट कार्ड से 8125.51 करोड़ का ऋण

किसानों को खेती-किसानी के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। 21 सितंबर तक चालू खरीफ सीजन में 8125.51 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया जा चुका है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 6740.75 करोड़ रुपए का ऋण वितरण हुआ था।

सरकार ने खरीफ सीजन 2026 में किसानों को कुल 8800 करोड़ रुपए का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा है।

No comments