——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

साय बोले- हवाई संपर्क बढ़ा तो छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी

मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के लिए केंद्र-राज्य के बीच समझौता, छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों तक हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर रायपुर, 22...



मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के लिए केंद्र-राज्य के बीच समझौता, छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों तक हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

रायपुर, 22 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बेहतर हवाई संपर्क से छत्तीसगढ़ की भौगोलिक दूरियां घटेंगी और विकास की रफ्तार बढ़ेगी। मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के तहत भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच महत्वपूर्ण समझौते को उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में अहम कदम बताया। नई दिल्ली में हुए समझौते पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से विमानन सचिव मुकेश बंसल ने हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हवाई संपर्क का लाभ केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि छोटे शहरों और दूरस्थ अंचलों तक भी पहुंचे। समझौते से प्रदेश में नए हवाई संपर्क विकसित करने, मौजूदा हवाई पट्टियों के विकास और दूरस्थ क्षेत्रों में हेली-कनेक्टिविटी बढ़ाने की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी।

पर्यटन, व्यापार और निवेश को मिलेगा नया आधार

साय ने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से नागरिकों का आवागमन आसान होगा। इसके साथ ही पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। प्रदेश के प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में हेली-कनेक्टिविटी बढ़ने से आपातकालीन चिकित्सा सहायता, आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में भी मदद मिलेगी। इससे ऐसे इलाकों को तेज परिवहन सुविधा से जोड़ने में सहूलियत होगी।

100 एयरपोर्ट और 200 आधुनिक हेलीपैड का लक्ष्य

मॉडिफाइड उड़ान योजना के तहत देश में मौजूदा अनुपयोगी हवाई पट्टियों से 100 हवाई अड्डे विकसित करने और दूरस्थ क्षेत्रों में 200 आधुनिक हेलीपैड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री साय ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ देश के विस्तारित हो रहे विमानन नेटवर्क से और मजबूती से जुड़ेगा।


No comments