——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इंद्रावती पार बाढ़ में फंसे 6 कर्मचारी एयरलिफ्ट, जिला अस्पताल में जांच के बाद सभी स्वस्थ

रायपुर, 27 सितंबर। लगातार बारिश और बाढ़ के बीच इंद्रावती नदी पार माड़ क्षेत्र में फंसे पटवारी और सर्वेयर दल के छह सदस्यों को जिला प्रशासन ...



रायपुर, 27 सितंबर। लगातार बारिश और बाढ़ के बीच इंद्रावती नदी पार माड़ क्षेत्र में फंसे पटवारी और सर्वेयर दल के छह सदस्यों को जिला प्रशासन ने एयरलिफ्ट कर सुरक्षित बीजापुर पहुंचाया। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद सभी की हालत सामान्य पाई गई।

गिरदावरी सर्वे के लिए पटवारी और सर्वेयर का छह सदस्यीय दल बड़ेपल्ली और गुट्टामंगी क्षेत्र गया था। लगातार बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से इलाके में बाढ़ आ गई और दल के सदस्य वहीं फंस गए। इसकी जानकारी मिलते ही कलेक्टर विश्वदीप ने तत्काल रेस्क्यू के निर्देश दिए। प्रशासन ने बिना देर किए एयरलिफ्ट की व्यवस्था कर सभी छह कर्मचारियों को जिला मुख्यालय पहुंचाया।

जिला अस्पताल में कलेक्टर की मौजूदगी में कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। कलेक्टर ने सभी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और कठिन परिस्थितियों में भी जिम्मेदारी निभाने के लिए उनके काम की सराहना की। सुरक्षित लौटने के बाद कर्मचारियों के चेहरे पर राहत और परिवार से दोबारा मिलने की खुशी नजर आई।

कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि बाढ़ और आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन पूरी सजगता से काम कर रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। राहत और बचाव दल लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं, ताकि जनहानि रोकी जा सके और जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

इस दौरान आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी मुकेश देवांगन, तहसीलदार पंचराम सलामे, जिला सेनानी पी.बी. सिदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments