——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस

शराब दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब रहेंगे बंद; अवैध शराब के खिलाफ चलेगा जांच अभियान रायपुर, 2 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 ...



शराब दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब रहेंगे बंद; अवैध शराब के खिलाफ चलेगा जांच अभियान

रायपुर, 2 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर, शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस रहेगा। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने कहा है।

शुष्क दिवस पर प्रदेश की सभी देशी और विदेशी शराब की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। रेस्टोरेंट बार, होटल-बार, क्लब, अहाता सहित शराब बेचने या परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। भांग और भांगघोटा की फुटकर दुकानें भी इस दिन नहीं खुलेंगी।

शासन ने स्पष्ट किया है कि शुष्क दिवस के दौरान होटल, रेस्टोरेंट, क्लब या किसी अन्य प्रतिष्ठान अथवा व्यक्ति को शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी। गैरमालिकाना क्लब, रेस्टोरेंट और स्टार होटल भी इस प्रतिबंध के दायरे में रहेंगे। व्यक्तिगत रूप से शराब का भंडारण और गैर-लाइसेंसी परिसरों में शराब रखने पर भी रोक रहेगी। उल्लंघन मिलने पर शराब जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध वाहनों और ठिकानों की होगी जांच

अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने जिला कार्यालयों के साथ संभागीय और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों को सक्रिय किया गया है। जांच दल संभावित अवैध शराब भंडारण स्थलों और संदिग्ध वाहनों की जांच करेंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments