रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाय...
रायपुर। मैट्स यूनिवर्सिटी के मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस-2026 उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। भारत के प्रथम विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष एवं ‘पुस्तकालय विज्ञान के जनक’ पद्मश्री डॉ. एस.आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए एलआईएस क्विज प्रतियोगिता-2026 भी हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस की प्रमुख डॉ. कल्पना चंद्राकर ने की। मैट्स यूनिवर्सिटी के महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया और कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान डॉ. रंगनाथन के जीवन, व्यक्तित्व और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान पर व्याख्यान दिए गए।
ज्ञान को लोगों तक पहुंचाने की नई पहल
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस और केंद्रीय पुस्तकालय के सहयोग से शुरू की गई ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल रही। इसका शुभारंभ मैट्स यूनिवर्सिटी परिसर से किया गया। पहल के तहत चलित पुस्तकालय मैट्स परिसर से निकलकर पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पांडे (नालंदा) परिसर, एनआईटी रायपुर और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा पुस्तकालय पहुंचा।
इन संस्थानों में पुस्तकालयाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों ने ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने इसे पुस्तकालय संसाधनों के अधिकतम उपयोग, ज्ञान के प्रसार और लोगों में पुस्तकालय के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के.पी. यादव, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. दीपिका धांध और रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंद पंडा ने आयोजन और नई पहल की सराहना करते हुए आयोजकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन सचिव एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ. साहित्यांजलि चंद्र, डॉ. हर्षा एम. पाटिल, श्री संजय शाहजीत, सुश्री ओमलता साहू और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष श्री शशिकांत कोसरे सहित मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस के संकाय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रमुख, संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस और ‘लाइब्रेरी ऑन व्हील्स’ पहल ने पुस्तकालयों को ज्ञान के केंद्र के रूप में और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुस्तकालय संसाधनों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया।


" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments