——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

धमतरी में 357 रिचार्ज पिट से भू-जल संवर्धन को मिलेगी रफ्तार

वीबी-जी रामजी योजना के तहत स्वीकृति, बारिश की हर बूंद सहेजकर जमीन में उतारने की तैयारी रायपुर, 4 सितंबर 2026। धमतरी जिले में जल संरक्षण औ...



वीबी-जी रामजी योजना के तहत स्वीकृति, बारिश की हर बूंद सहेजकर जमीन में उतारने की तैयारी

रायपुर, 4 सितंबर 2026। धमतरी जिले में जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। वीबी-जी रामजी योजना के तहत जिले में 357 सामुदायिक जल स्रोतों पर सैंड फिल्टर (रिचार्ज पिट) निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। स्वीकृति के बाद विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं। इन संरचनाओं के माध्यम से बारिश के पानी को प्राकृतिक रूप से छानकर जमीन के भीतर पहुंचाया जाएगा, जिससे भू-जल स्तर में सुधार के साथ ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में जल सुरक्षा मजबूत होगी।

बारिश का पानी सीधे जमीन में पहुंचेगा

रिचार्ज पिट वर्षा जल को रोककर उसे जमीन के भीतर पहुंचाने वाली प्रभावी संरचना है। बारिश के दौरान तेजी से बहकर व्यर्थ जाने वाले पानी को इन पिट्स के माध्यम से सहेजा जाएगा। इससे भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले समय में कुओं, हैंडपंपों तथा नलकूपों के जलस्तर में सुधार की उम्मीद है। साथ ही जलभराव और मिट्टी के कटाव को नियंत्रित करने में भी इन संरचनाओं से मदद मिलेगी।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर निगरानी

कलेक्टर धमतरी के निर्देशन में स्वीकृत सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। मैदानी अधिकारियों और तकनीकी अमले को निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों, गुणवत्ता और समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमित निरीक्षण के जरिए कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की जा रही है।

जल सुरक्षा को मिलेगा आधार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए प्राकृतिक जल संसाधनों पर निर्भर धमतरी में भविष्य की जल जरूरतों को देखते हुए वर्षा जल संरक्षण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 357 रिचार्ज पिट्स के जरिए बारिश की हर बूंद को सहेजकर भू-जल में लौटाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत प्रशासन का लक्ष्य सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराना है, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में इनका अधिकतम लाभ मिल सके।

जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत 357 रिचार्ज पिट निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। कार्यों को तेजी से पूरा कराने के साथ गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिचार्ज पिट्स से स्थानीय स्तर पर वर्षा जल संरक्षित होगा और भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा।

No comments