——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रायगढ़ में छात्रों ने मंच पर दिखाई मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 साल की यात्रा

‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ में सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश; दर्शक दीर्घा में बैठकर अरुण साव ने बढ़ाया विद्यार्थियों...



‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ में सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश; दर्शक दीर्घा में बैठकर अरुण साव ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

रायगढ़, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम हुआ। डिग्री कॉलेज रायगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश से जुड़े उनके कार्यों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर पूरी प्रस्तुति देखी और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

नाट्य मंचन में विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों तथा देश के विकास से जुड़े विषयों को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कोरोना महामारी के कठिन दौर सहित कई परिस्थितियों को भी मंचन में शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने ‘सेवा ही संकल्प’ को केंद्र में रखते हुए सेवा भावना, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश दिया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा है। इसमें 12 संकल्प और 25 सेवा कार्य शामिल किए गए हैं। अभियान के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ लोगों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता समाज में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत कर सकती है। विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रवींद्र गबेल, सभापति डिग्री लाल साहू सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशिमोहन सिंह, डीएफओ अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


No comments