——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सेवा संकल्प अभियान: रायगढ़ में 126.92 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, चार नए कामों की घोषणा

संजय मार्केट, रामलीला मैदान, तालाब सौंदर्यीकरण और केवड़ाबाड़ी-मरीन ड्राइव सनलाइजेशन के लिए 35.63 करोड़ की मंजूरी रायगढ़, 21 सितंबर 2026। ...



संजय मार्केट, रामलीला मैदान, तालाब सौंदर्यीकरण और केवड़ाबाड़ी-मरीन ड्राइव सनलाइजेशन के लिए 35.63 करोड़ की मंजूरी

रायगढ़, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में सोमवार को 126.92 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने शहर के विकास के लिए चार नए बड़े कार्यों की भी घोषणा की। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पूर्ण हो चुके आवासों की प्रतीकात्मक चाबियां भी सौंपी गईं।

चार नए कामों पर 35.63 करोड़ खर्च होंगे

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शहर के लिए जिन चार कार्यों की घोषणा की, उनमें संजय मार्केट के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 15.67 करोड़ रुपए, रामलीला मैदान में विकास, मंच और पवेलियन के लिए 5 करोड़, तालाब संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 4.99 करोड़ तथा केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक सनलाइजेशन के लिए 9.97 करोड़ रुपए शामिल हैं।

साव ने कहा कि सड़क, नाली, जल निकासी, बाजार, खेल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को काम तेजी से पूरा करने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर निगम के 10 करोड़ के कामों को जल्द मिलेगी मंजूरी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ को विकसित जिला बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। नगर निगम की ओर से करीब 10 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सूची उन्हें मिली है, जिन्हें जल्द स्वीकृति मिलने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी।

ढाई साल में निगम को 384.66 करोड़ की स्वीकृति

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में रायगढ़ नगर निगम को विभिन्न योजनाओं के तहत 384.66 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जिले में सड़क, भवन और पुल सहित विभिन्न कार्यों के लिए 1426 करोड़ रुपए की स्वीकृति का भी उन्होंने उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि रायगढ़ रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायगढ़-घरघोड़ा और पूंजीपथरा-तमनार फोरलेन समेत तमनार-उरगा-लैलूंगा, तमनार बाईपास, कया-कमतरा-चरखापारा-ससकोबा-बंधनपुर और कोड़ातराई-पुसौर फोरलेन जैसी सड़क परियोजनाओं पर भी काम आगे बढ़ रहा है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संगीत महाविद्यालय भवन और वर्किंग वूमेन हॉस्टल जैसे कार्यों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और महापौर जीवर्धन चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रवींद्र गबेल, सभापति डिग्री लाल साहू सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशिमोहन सिंह, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम के पार्षद और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments