——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

23 अगस्त को रायपुर में दिखेगा शिवभक्ति का विराट रूप, 10 हजार कांवड़िये करेंगे बाबा हटकेश्वरनाथ का जलाभिषेक

रायपुर। राजधानी रायपुर 23 अगस्त को आस्था, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति के विराट संगम की साक्षी बनेगी। रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व कैबिने...



रायपुर। राजधानी रायपुर 23 अगस्त को आस्था, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति के विराट संगम की साक्षी बनेगी। रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में लगातार आठवें वर्ष विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 9 बजे मारुति मंगलम, गुढ़ियारी से शुरू होने वाली यात्रा महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां करीब 10 हजार कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे।

यात्रा से पहले सुबह 8 बजे मारुति मंगलम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दिव्य शिवाभिषेक होगा। इसके बाद शिवभक्त कांवड़ लेकर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ महादेव घाट के लिए रवाना होंगे। कांवड़िये एक समान परिधान में अनुशासित तरीके से यात्रा में शामिल होंगे।

500 वालंटियर संभालेंगे व्यवस्था

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए करीब 500 वालंटियर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। यात्रा संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधा, अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। भाजपा रायपुर शहर जिला, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों की आयोजन में व्यापक सहभागिता रहेगी।

देशभर की संस्कृति के रंग दिखेंगे

इस बार कांवड़ यात्रा में देश के अलग-अलग राज्यों की धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहेंगी। उत्तर प्रदेश की महाकाल-अघोरी और महाकाली टीम, दिल्ली की महाकाल अघोरी टीम व विशाल नंदी, केरल का भरतनाट्यम और पारंपरिक दल, उज्जैन की डमरू महाकाल सवारी, महाराष्ट्र का नागपुर ढोल, खड़गपुर की मां काली टीम और ओडिशा के पारंपरिक दल यात्रा में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति भी अलग-अलग प्रस्तुतियों के जरिए नजर आएगी। अंबिकापुर और कोरबा की अघोरी टीम, बेंद्री के लोक कलाकारों की शिव परिवार प्रस्तुति, दुर्ग-भिलाई के धुमाल दल, रायपुर की राधा रानी धुमाल और महाकाल-अघोरी टीम प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

शिव परिवार से लेकर बाहुबली हनुमान तक झांकियां

यात्रा में धार्मिक और पौराणिक प्रसंगों पर आधारित जीवंत झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शिव परिवार, राम-सीता, हनुमान वानर सेना, मुकुट हनुमान, बाहुबली हनुमान, परशुराम, जामवंत, गणेश, सुग्रीव, भोलेबाबा और महाकाल के स्वरूप शामिल होंगे। राम-सीता दरबार, 11 घोड़े, दो बग्घियां, लाइव गायन और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी यात्रा की भव्यता बढ़ाएंगी।

आठ साल से जारी है कांवड़ यात्रा

राजेश मूणत के नेतृत्व में लगातार आठ वर्षों से आयोजित हो रही यह कांवड़ यात्रा अब रायपुर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल हो चुकी है। हर साल बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के साथ इसका स्वरूप भी लगातार भव्य होता जा रहा है।

बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित मंत्रीगण और रायपुर के विधायक भी यात्रा में शामिल होंगे।

‘कांवड़ यात्रा आस्था और संस्कृति का उत्सव’

राजेश मूणत ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, साधना और समर्पण की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को रायपुर की सड़कों पर करीब 10 हजार शिवभक्तों का कांवड़ लेकर निकलना शहर के लिए आस्था का विराट दृश्य होगा। देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक दल यात्रा को और विशेष बनाएंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा में आने वाले प्रत्येक शिवभक्त की सुविधा का ध्यान रखने और आयोजन को अनुशासित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आह्वान किया।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इसमें भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, विधायक सुनील सोनी, छगन मूंदड़ा, महापौर मीनल चौबे सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अब 23 अगस्त की सुबह मारुति मंगलम से उठने वाली कांवड़ यात्रा के साथ राजधानी में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजेंगे।

No comments