——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे सी.पी. राधाकृष्णन, सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर विशेष जोर रायपुर, 19 अगस्त। भारत के उपराष्ट्रपति स...




एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे सी.पी. राधाकृष्णन, सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर विशेष जोर

रायपुर, 19 अगस्त। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, चिकित्सा, स्वागत और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपराष्ट्रपति 2 सितंबर को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

एयरपोर्ट से एम्स तक पुख्ता व्यवस्था के निर्देश

मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक और वापसी के दौरान एंट्री-एग्जिट प्लान को बेहतर समन्वय के साथ अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने रायपुर कलेक्टर को एयरपोर्ट पर स्वागत व्यवस्था, रिसेप्शन लाइन, एम्स में रिसेप्शन और अन्य प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश भी दिए गए। गृह विभाग को उपराष्ट्रपति की सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी करने को कहा गया।

चिकित्सा और आकस्मिक सहायता की रहेगी व्यवस्था

मुख्य सचिव ने उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान ठहरने की व्यवस्था के साथ प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और आकस्मिक चिकित्सा सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करते हुए व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने को कहा।

दीक्षांत समारोह में बैठक व्यवस्था भारत सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल और प्राप्त डायस प्लान के अनुसार रखने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान सहित निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप होगी।

मुख्य सचिव ने एम्स प्रबंधन और अधिकारियों को दीक्षांत समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री के सचिव मुकेश कुमार बंसल, रायपुर संभागायुक्त श्याम धावड़े, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सचिव मयंक अग्रवाल, सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव अंशिका पांडेय, रायपुर कलेक्टर, आईजी रायपुर, एम्स रायपुर के चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments