चमोली के प्रमुख मंदिरों में पहुंचाया गया मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश; पुजारियों, गुरुओं और मठाधीशों से लिया आशीर्वाद abernews. गुरु पूर...
चमोली के प्रमुख मंदिरों में पहुंचाया गया मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश; पुजारियों, गुरुओं और मठाधीशों से लिया आशीर्वाद
abernews. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जनपद चमोली के प्रमुख मंदिरों में पुजारियों, गुरुओं, मठाधीशों और संत-महात्माओं को शुभकामना संदेश एवं शिष्टाचार भेंट पहुंचाई गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर संत समाज का आशीर्वाद भी लिया।
गोपेश्वर स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर में उपजिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने मंदिर के पुजारी पंडित अपूर्व भट्ट को मुख्यमंत्री का संदेश सौंपा। वहीं, उपजिलाधिकारी चंद्र शेखर वशिष्ट समेत अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों और मठों में जाकर संत-महात्माओं को शुभकामना संदेश भेंट किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए पुजारियों, गुरुओं, मठाधीशों और संत-महात्माओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मंदिरों में होने वाली लोककल्याण की प्रार्थनाएं और आध्यात्मिक चेतना पूरे प्रदेश को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद उन्हें जनसेवा का दायित्व पूर्ण निष्ठा, समर्पण और धर्म के मार्ग पर निभाने की निरंतर प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज में नैतिक मूल्यों, शांति, सद्भाव और समरसता की स्थापना में संत समाज की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी संत-महात्माओं के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत सान्निध्य की कामना की।
इस अवसर पर श्री गोपीनाथ मंदिर के पुजारी पंडित अपूर्व भट्ट ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments