——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महाकाल की सवारी के चलते बदला स्कूलों का शेड्यूल: उज्जैन में सोमवार को छुट्टी, अब रविवार को लगेंगी कक्षाएं

  श्रावण-भादौ मास तक रहेगी नई व्यवस्था; श्रद्धालुओं की भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन का फैसला abernews. उज्जैन में भगवान...

 




श्रावण-भादौ मास तक रहेगी नई व्यवस्था; श्रद्धालुओं की भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन का फैसला

abernews. उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ मास की साप्ताहिक सवारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन में बदलाव किया है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सवारी वाले प्रत्येक सोमवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके बदले रविवार को नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। इसी दिन शाम को भगवान महाकाल की सवारी निकलने से शहर में यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है। विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी नई व्यवस्था की जानकारी दे दी गई है, ताकि वे रविवार को स्कूल संचालन और सोमवार के अवकाश के अनुसार अपनी तैयारी कर सकें।

प्रशासन का कहना है कि रविवार को कक्षाएं लगने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। वहीं सोमवार को अवकाश रहने से छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों को भगवान महाकाल के दर्शन करने और साप्ताहिक सवारी में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। यह व्यवस्था श्रावण-भादौ मास के दौरान निकलने वाली भगवान महाकाल की सभी साप्ताहिक सवारियों तक लागू रहेगी।

No comments