——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बंगाल में माफिया पर बड़ा एक्शन: करीबी के घर छापे में ₹5.5 करोड़ कैश, 15 किलो सोना बरामद; नोटों की गिनती जारी

  बीरभूम में खुफिया सूचना पर पुलिस की रेड; कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ीं 5 काउंटिंग मशीनें, बरामदगी बढ़ने की संभावना abernews. पश्चिम बंग...

 



बीरभूम में खुफिया सूचना पर पुलिस की रेड; कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ीं 5 काउंटिंग मशीनें, बरामदगी बढ़ने की संभावना

abernews. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार को कथित बालू और पत्थर कारोबारी टुलू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के करीबी और रिश्तेदार के घर पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार अब तक करीब ₹5.5 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद किया गया है। हालांकि नोटों की गिनती अभी भी जारी है।

पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के देउचा बस स्टैंड के पास स्थित मोनिर मंडल के घर पर तड़के कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आलमारियों से भारी मात्रा में नकदी मिली, जिसकी गिनती के लिए पांच काउंटिंग मशीनें मंगाई गईं। दस्तावेजों की प्रक्रिया के लिए दो प्रिंटर और जब्त नकदी व अन्य सामान ले जाने के लिए दो बड़े लोहे के ट्रंक भी मंगाने पड़े।

कार्रवाई के बाद राज्य सरकार की ओर से पुलिस टीम की सराहना की गई। अधिकारियों ने इसे अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान का हिस्सा बताया।

इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि छापेमारी में करीब ₹22 करोड़ मूल्य का सोना और ₹20 करोड़ से अधिक नकदी बरामद हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल आधिकारिक रूप से करीब ₹5.5 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद होने की जानकारी सामने आई है, जबकि जांच और नोटों की गिनती जारी है।

No comments