मुक्तिधामों में जलभराव की समस्या पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश रायपुर, 30 जुलाई 2026। सावन माह में शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा को देखते हुए ...
मुक्तिधामों में जलभराव की समस्या पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
रायपुर, 30 जुलाई 2026। सावन माह में शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर के कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस विक्रय को प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी किए हैं। महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
महापौर ने ऑनलाइन बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने विशेष रूप से लाखेनगर चौक से महादेवघाट रायपुरा मार्ग क्षेत्र की लगातार मॉनिटरिंग करने और खुले में मांस विक्रय पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रोक लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा मार्गों पर स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में महापौर ने मानसून को देखते हुए सभी मुक्तिधाम परिसरों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी मुक्तिधाम में जलभराव की समस्या सामने आती है तो जोन कमिश्नर स्वयं मौके पर पहुंचकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
महापौर ने अधिकारियों को सावन माह के दौरान सफाई व्यवस्था, जल निकासी और जनसुविधाओं को लेकर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments