मंत्री लखन लाल देवांगन ने विद्यार्थियों और युवाओं से भागीदारी की अपील की रायपुर, 30 जुलाई 2026। राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता-2026...
मंत्री लखन लाल देवांगन ने विद्यार्थियों और युवाओं से भागीदारी की अपील की
रायपुर, 30 जुलाई 2026। राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता-2026 (एनएसपीसी) के पोस्टर का विमोचन प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य तथा आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने खैरागढ़ में किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की।
भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रतियोगिता का आयोजन पांच श्रेणियों में किया जा रहा है, जिसमें कक्षा पहली से पांचवीं, छठवीं से आठवीं, नौवीं से बारहवीं, महाविद्यालय स्तर और ओपन श्रेणी शामिल हैं। प्रतियोगिता पूरी तरह ऑनलाइन और निःशुल्क है, जिसमें प्रतिभागी मोबाइल के माध्यम से हिस्सा ले सकते हैं। प्रत्येक प्रतिभागी को ई-प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता 15 जुलाई से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों से इस पर्यावरण जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. विशेषर साहू, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments