भोपाल। होली के अवसर पर राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। मध्यप्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत ...
भोपाल। होली के अवसर पर राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। मध्यप्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 55% से बढ़ाकर 58% करने का निर्णय लिया है। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 (मई में देय वेतन) से लागू होगा।
सरकार के निर्णय के अनुसार जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की एरियर राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में शासकीय सेवकों को प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को भारत सरकार के समान दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘किसान कल्याण वर्ष’ के अंतर्गत दिन में बड़वानी में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं शाम को कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के हित में महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया गया।
सरकार के इस निर्णय से लाखों शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments