——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

योगी आदित्यनाथ का सख्त संदेश: “अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ने वालों का होगा इलाज”

गोरखपुर। होली से पूर्व गोरखपुर में आयोजित भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को ले...




गोरखपुर। होली से पूर्व गोरखपुर में आयोजित भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “लातों के भूत बातों से नहीं मानते”, इसलिए जो भी अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत में सबके लिए समान अवसर उपलब्ध हैं और सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने उपद्रव और अशांति के दौर से निकलकर उत्सव और विकास की राह पकड़ी है।

डबल इंजन सरकार दे रही सुविधा और सुरक्षा

सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार जनता को सुविधा और सुरक्षा दोनों दे रही है। प्रदेश का विकास ही देश के विकास की आधारशिला है। विकास की धारा ऊपर से नहीं, बल्कि नीचे से ऊपर की ओर बहती है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर मिल रहा है। सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।

विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें समाज को बांटने का कार्य करती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले न बेटियां सुरक्षित थीं और न ही व्यापारी वर्ग। आज स्थिति बदल चुकी है और प्रदेश में उत्सव का वातावरण है।

उन्होंने कहा कि मथुरा में पिछले 15 दिनों से होली के विविध आयोजन शांतिपूर्वक चल रहे हैं। यदि कोई त्योहार के अवसर पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रदेश में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

No comments