रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर से नवंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान का निगम मुख्यालय में सेवा सम्मान समारोह...
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर से नवंबर 2025 में सेवानिवृत्त हुए कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान का निगम मुख्यालय में सेवा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू ने अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त श्री जसदेव सिंह बाबरा, श्रीमती जागृति साहू सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में उन्हें श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता (संविदा) श्री बी.एल. चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता श्री प्रदीप यादव, स्वच्छ भारत मिशन के विषय विशेषज्ञ श्री प्रणित चोपड़ा, श्री सूरज चंद्राकर सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपर आयुक्तगण एवं उपायुक्तगणों ने श्री रघुमणि प्रधान की सेवाओं की सराहना करते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन शाखा के नोडल अधिकारी के रूप में उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। उनके उल्लेखनीय योगदान के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर शहर को देश का चौथा स्वच्छ शहर बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर अधिकारियों ने श्री प्रधान को रंगों के त्योहार होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments