——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ऐसेलस अस्पताल परिसर में 25-26 जून को होगा श्री हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

  रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार स्थित ऐसेलस अस्पताल परिसर में 25 एवं 26 जून को श्री हनुमान जी मूर्ति स्थापना एवं मंदिर लोकार्पण के...

 


रायपुर। राजधानी रायपुर के अवंति विहार स्थित ऐसेलस अस्पताल परिसर में 25 एवं 26 जून को श्री हनुमान जी मूर्ति स्थापना एवं मंदिर लोकार्पण के उपलक्ष्य में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

आयोजन की शुरुआत 25 जून (गुरुवार) को सुबह 9 बजे भव्य श्री हनुमान शोभायात्रा से होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न कराया जाएगा। दोपहर 2 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा।

26 जून (शुक्रवार) को रामचरितमानस पाठ का विश्राम, हवन एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन का स्थल ऐसेलस अस्पताल परिसर, अग्रसर प्राइड के पास, अवंति विहार, रायपुर निर्धारित किया गया है। आयोजक डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. स्मिता राय एवं ऐसेलस परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

No comments