रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के शहरी गरीबी उपशमन विभाग ने निराश्रित पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) सत्या...
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के शहरी गरीबी उपशमन विभाग ने निराश्रित पेंशनधारकों को बड़ी राहत देते हुए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) सत्यापन की प्रक्रिया को घर बैठे ऑनलाइन करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब पेंशन हितग्राही एंड्रॉइड मोबाइल के माध्यम से स्वयं ही डीएलसी सत्यापन कर सकेंगे, जिससे भविष्य में पेंशन आहरण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
नगर निगम प्रशासन ने बताया कि सभी निराश्रित पेंशन हितग्राही अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से Beneficiary Verification App डाउनलोड कर प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। ऐप ओपन करने के बाद आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके पश्चात फेस स्कैन के लिए Facerd App डाउनलोड कर स्वयं का फेस वेरिफिकेशन करना होगा।
इसके बाद हितग्राही Beneficiary Verification App में जाकर Central Govt विकल्प चुनें, फिर National Social Assistance Program (NSAP) पर क्लिक कर Beneficiary Verification विकल्प का चयन करें। आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करने पर प्राप्त ओटीपी डालकर फेस स्कैन करने के साथ ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट स्वतः सत्यापित हो जाएगा।
नगर निगम के अनुसार जिन हितग्राहियों का पूर्व में पंजीयन हो चुका है, उन्हें “Already Registered” का संदेश प्राप्त होगा। वहीं छत्तीसगढ़ शासन की कुछ योजनाओं के हितग्राहियों को फिलहाल डीएलसी सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।
डीएलसी सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आने पर हितग्राही नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन पहुंचकर उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा अथवा कक्ष क्रमांक 103 में कर्मचारी सुश्री सुनीता चंद्राकर एवं सुश्री उषा बघेल से संपर्क कर नियमानुसार समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments