——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

धरसींवा में पुलिस मितान सम्मेलन, सामुदायिक पुलिसिंग पर दिया गया जोर

रायपुर। पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में रविवार को थाना धरसींवा परिसर में पुलिस मितान सम्मेलन का आयोज...




रायपुर। पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में रविवार को थाना धरसींवा परिसर में पुलिस मितान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी धरसींवा निरीक्षक राजेंद्र दीवान, पुलिस चौकी सिलतरा प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान पुलिस मितानों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ला ने कहा कि पुलिस मितान पुलिस और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उनके सक्रिय सहयोग से समाज में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी पुलिस मितानों को हेलमेट एवं टी-शर्ट का वितरण भी किया गया। सम्मेलन में उपस्थित पुलिस मितानों ने पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस-जन सहभागिता को सुदृढ़ करना तथा सामुदायिक पुलिसिंग की अवधारणा को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना रहा।

No comments