——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

होला मोहल्ला यात्रा के लिए संगत बसों को मुख्यमंत्री ने किया रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार शाम राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेक प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि...




रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार शाम राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेक प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने सिख संगत द्वारा आयोजित पवित्र होला मोहल्ला यात्रा के लिए निःशुल्क बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिख संगत की ओर से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में लगभग 1200 श्रद्धालु 17 बसों, 2 ट्रकों एवं अन्य वाहनों के माध्यम से महाराष्ट्र स्थित तख्त श्री हजूर साहिब तथा कर्नाटक के गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था का वातावरण देखने को मिला।

मुख्यमंत्री श्री साय ने संगत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख गुरुओं की सीख, त्याग और बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े पवित्र स्थलों पर आयोजित होला मोहल्ला केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि साहस, सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की महान परंपरा का प्रतीक है। सिख गुरुओं द्वारा स्थापित मानव सेवा और समर्पण की भावना समाज को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख संगत द्वारा लगातार 25 वर्षों से इस भव्य आयोजन का सफल संचालन किया जाना सामाजिक एकता और धार्मिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आयोजन के लिए सिख समाज को बधाई देते हुए यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संपन्न होने की कामना की।

इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा सहित सिख समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments