——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान कार्यशाला संपन्न

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के तहत रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला भाज...




रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के तहत रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई। कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयनकर्ता बनाना है।

उन्होंने जानकारी दी कि 10 मार्च से 31 मार्च तक देशभर के ग्रामीण एवं शहरी मंडलों में प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, सिद्धांत और जनसेवा की भावना से और अधिक सशक्त किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत सात प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है। इनमें भाजपा की विचारधारा, जनसंघ से भाजपा तक का संगठनात्मक सफर, आदर्श कार्यपद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सोशल मीडिया एवं आईटी का प्रभावी उपयोग सहित सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं।

प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता विषयों के विशेषज्ञ बनते हैं और संगठन तथा सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन और समर्पण को भाजपा की कार्यशैली की पहचान बताया।

कार्यशाला का संचालन प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने किया। कार्यक्रम में रायपुर संभाग के सभी जिलों के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण महाभियान टोली के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments