——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कबीर संत सम्मेलन में सीएम साय की घोषणाएं, नादिया में मिनी स्टेडियम बनेगा

रायपुर/राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ने का कार्य करती है, वहीं सरकार का संकल्प जनजीवन को सं...




रायपुर/राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ने का कार्य करती है, वहीं सरकार का संकल्प जनजीवन को संवारने का माध्यम बनता है। वे राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड स्थित ग्राम नादिया के कबीर मठ आश्रम में आयोजित अखिल भारतीय सद्गुरु कबीर संत सम्मेलन फाल्गुन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आश्रम के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए की स्वीकृति, मठ परिसर में स्थायी डोम निर्माण तथा आयोजन के लिए प्रतिवर्ष बजट प्रावधान की घोषणा की। साथ ही ग्राम नादिया में मिनी स्टेडियम निर्माण और राजनांदगांव शहर में संत कबीर के नाम पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संत कबीर की शिक्षाओं का गहरा प्रभाव रहा है और उनके दोहे आज भी समाज को सही दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अधिकांश आबादी कृषि से जुड़ी है और सरकार किसानों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि अंतरित की गई है, वहीं महतारी वंदन योजना से 69 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद प्राथमिकता के आधार पर 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 8 लाख से अधिक मकान पूर्ण हो चुके हैं। बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद कम होने के साथ विकास कार्य तेजी से पहुंच रहे हैं तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों और विशेष जनजातीय समूहों के लिए भी आवास स्वीकृत किए गए हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक परंपरा की भूमि है, जहां विकास के साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी समान महत्व दिया जा रहा है। सांसद संतोष पांडेय ने संत परंपरा को समाज के मार्गदर्शन का आधार बताया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments