रायपुर/कोरबा। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले में विकास कार्यों को गति देते हुए चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता स...
रायपुर/कोरबा। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले में विकास कार्यों को गति देते हुए चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन की सौगात दी। रविवार को डीडीएम नहर मार्ग स्थित कार्यक्रम में उन्होंने महर्षि कश्यप ऋषि की पूजा-अर्चना कर भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
मंत्री देवांगन ने कहा कि समाज की मांग पर जिला खनिज न्यास मद से भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, जिसका अब निर्माण शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवन, मंच, डोम शेड और बाउंड्री वॉल सहित कई विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में ट्रिपल इंजन सरकार के माध्यम से 800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिन्हें तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है।
इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में बड़े और छोटे दोनों प्रकार के विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं, जिससे जनता को सीधे लाभ मिल रहा है।
वहीं मंत्री लखनलाल देवांगन सोमवार 2 मार्च को कोरबा जिले में 21.35 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। श्री अग्रसेन गौसेवा समिति कनबेरी के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत 8 वृहद पुलों और सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी।
इन कार्यों में लेमरू-देवपहरी, डोकरमना, बगबुड़ा, बताती-बांसाखार और पतरापाली-धानकछार मार्ग सहित विभिन्न नालों पर पुल निर्माण शामिल है। साथ ही कटघोरा विकासखंड में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य भी किया जाएगा। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान संपर्क बाधित होने की समस्या से राहत मिलेगी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments