——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राज्यसभा नामांकन से पहले भाजपा के पुरोधाओं को नमन: मुख्यमंत्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया माल्यार्पण

रायपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के नामांकन से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधान...



रायपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के नामांकन से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर पार्टी के पुरोधाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने परिसर में स्थित स्मृति मंदिर में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्री कुशाभाऊ ठाकरे, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी और राजमाता विजया राजे सिंधिया के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव इन महान नेताओं के त्याग, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति उनके योगदान से मजबूत हुई है। उनके आदर्श और विचार आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की विचारधारा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी और कुशाभाऊ ठाकरे जैसे नेताओं ने संगठन को मजबूत आधार प्रदान करते हुए भाजपा को देश की प्रमुख राजनीतिक शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा के नामांकन से पहले मुख्यमंत्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के आधार स्तंभ पुरोधाओं का पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद वे विधानसभा पहुंचे, जहां राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल किया गया।

इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नेताओं ने पार्टी के संस्थापक और मार्गदर्शक नेताओं को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया।

No comments