रायपुर, 05 मार्च 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में आरएच गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के चलते बोरतलाव–दरेकसा और गुदमा–गोंदिया रेलख...
रायपुर, 05 मार्च 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में आरएच गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के चलते बोरतलाव–दरेकसा और गुदमा–गोंदिया रेलखंड पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण 6 और 7 मार्च को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस कार्य के चलते 13 मेमू ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है, वहीं दो एक्सप्रेस ट्रेनों को बीच मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार नागपुर मंडल में समपार फाटक संख्या 481 (कि.मी. 948/19-21) बोरतलाव–दरेकसा रेलखंड तथा समपार फाटक संख्या 504 (कि.मी. 991/20-22) गुदमा–गोंदिया रेलखंड पर आरएच गर्डर के डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए 6 मार्च की रात से 7 मार्च की सुबह तक ब्लॉक लिया जाएगा।
इसके तहत 6 मार्च 2026 की रात्रि 23:00 बजे से 7 मार्च 2026 की सुबह 02:00 बजे तक डाउन लाइन पर तीन घंटे का ब्लॉक रहेगा। वहीं अप लाइन पर 6 मार्च की रात 23:00 बजे से 7 मार्च की सुबह 02:30 बजे तक तीन घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे के अनुसार यह कार्य संरक्षा और अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में निम्नलिखित मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है—
- गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू (6 व 7 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (6 व 7 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया–रायपुर मेमू (7 व 8 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू (6 व 7 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू (6 व 7 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (6 व 7 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (6 व 7 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू (6 व 7 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (6 व 7 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू (6 व 7 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू (6 व 7 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू (6 व 7 मार्च)
- गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू (6 व 7 मार्च)
इन एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रहेगा नियंत्रित
ब्लॉक के कारण दो एक्सप्रेस ट्रेनों को भी बीच मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा—
- गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस (6 मार्च) दुर्ग–बोरतलाव के बीच नियंत्रित होगी।
- गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस (6 मार्च) दुर्ग–बोरतलाव के बीच नियंत्रित होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments