रायपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपना नामांकन...
रायपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नामांकन दाखिल करने के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाकर संगठन के समर्पित कार्यकर्ता को अवसर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में भी वे छत्तीसगढ़ की आवाज को मजबूती से उठाएंगी और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखेगी।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा, दयालदास बघेल, लक्ष्मी रजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक भी मौजूद रहे। इनके साथ ही भाजपा के कई विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा परिसर में उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने लक्ष्मी वर्मा को नामांकन के बाद शुभकामनाएं देते हुए उनकी जीत को लेकर विश्वास जताया। नेताओं ने कहा कि संगठन की विचारधारा और जनता के हितों को राज्यसभा में मजबूती से रखने के लिए पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
नामांकन के दौरान विधानसभा परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाते हुए अपनी खुशी जाहिर की और प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments