——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इंडिया स्किल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, 12 पदक हासिल

रायपुर। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के ईस्ट ज़ोन रीजनल मुकाबले में छत्तीस...



रायपुर। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के ईस्ट ज़ोन रीजनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए कुल 12 पदक एवं 4 मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किए हैं। युवाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता से साबित किया है कि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास, आधुनिक प्रशिक्षण और उद्योग आधारित शिक्षा को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।

ईस्ट ज़ोन रीजनल प्रतियोगिता का समापन 2 मार्च 2026 को भुवनेश्वर में हुआ। प्रतियोगिता में ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने 59 कौशल श्रेणियों में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत, 5 कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक अर्जित किए, वहीं 4 प्रतिभागियों को मेडल ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।

डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया में सुनील कुमार पैतल ने स्वर्ण पदक जीता। 3डी डिजिटल गेम आर्ट में खुशांक नायक, सीएनसी मिलिंग में पुष्कर सोनबर तथा सीएनसी टर्निंग में आत्माराम ने रजत पदक हासिल किया। वहीं सीएनसी मिलिंग में निखिल, इलेक्ट्रॉनिक्स में अभिषेक कुमार, प्लंबिंग एवं हीटिंग में रेशमान तथा वेब टेक्नोलॉजी में सतेंद्र कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किए। रिन्यूएबल एनर्जी में नोहर लाल पटेल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ओम बंजारे तथा हेल्थ एंड सोशल केयर में अंतरा मुखर्जी को मेडल ऑफ एक्सीलेंस मिला।

प्रतियोगिता का राज्य स्तर पर सफल आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 3327 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से चयनित प्रतिभागी राज्य एवं रीजनल स्तर तक पहुंचे। अब रीजनल स्तर पर सफल प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राज्य में पहली बार कौशल तिहार 2025 और मोबाइल आधारित एमसीक्यू परीक्षा जैसे नवाचारों के माध्यम से प्रतियोगिता का पारदर्शी एवं व्यापक संचालन किया गया।

No comments