रायपुर। शिक्षक भर्ती के मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार द्वारा 5000 शिक्षको...
रायपुर। शिक्षक भर्ती के मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार द्वारा 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को युवाओं के साथ धोखा बताते हुए भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 57 हजार शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन अब केवल 5000 पदों पर भर्ती की घोषणा कर युवाओं की उम्मीदों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार गठन के बाद तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा 33 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, जिसके बाद बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 20 हजार शिक्षक भर्ती की बात कही। बाद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की, जिसे अब घटाकर 4,708 पद कर दिया गया है।
कांग्रेस का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार बदलाव से युवाओं में निराशा बढ़ रही है और कई अभ्यर्थी आयु सीमा पार करने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। श्री बैज ने कहा कि भाजपा ने ‘एक लाख सरकारी नौकरी’ देने का वादा किया था, जिसके अनुसार दो वर्षों में कम से कम 40 हजार युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने पीएससी और व्यापम की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र त्रुटियों का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रियाएं विवादों में घिर रही हैं, जिससे युवाओं को नौकरी मिलने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments