——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पुष्कर सिंह धामी बोले— होली प्रेम और समरसता का पर्व, ‘तीसरा दशक उत्तराखंड का’ बनाने का लिया संकल्प

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा राज्य कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि होली का पा...




देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा राज्य कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि होली का पावन उत्सव प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय, सेवा और ‘सबका साथ–सबका विकास’ के संकल्प के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी इसी भावना के साथ राज्य के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बाबा केदारनाथ से हुआ था दशक का ऐलान

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर से घोषणा की थी कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी एकता और आपसी मेलजोल के साथ राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

कैबिनेट विस्तार पर बोले— संभावनाएं बनी रहती हैं

कैबिनेट विस्तार के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में कुंभ का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने तैयारियों के लिए 500 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है।

No comments