Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

एक्टिंग में लोहा बनवा चुकी इन अभिनेत्रियों के इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

मुंबई। एक दौर था जब फिल्मी दुनिया में अभिनेताओं का ज्यादा बोलबाला था। बॉलीवुड में सिर्फ तीनों खान ही सबसे पॉपुलर माने जाते थे, पर आज के समय ...

मुंबई। एक दौर था जब फिल्मी दुनिया में अभिनेताओं का ज्यादा बोलबाला था। बॉलीवुड में सिर्फ तीनों खान ही सबसे पॉपुलर माने जाते थे, पर आज के समय में दुनिया और स्थितियां काफी बदल गई हैं। अब बॉलीवुड में कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने तीनों को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, हम बात कर हैं स्टार्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की। बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप पांच महिला सेलिब्रिटीज के बारे में जो आज फॉलोअर्स के मामले में पुरुषों से बहुत आगे निकल गई हैं।


प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड स्टार भी बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में आई फिल्म द हीरो से अपने करियर की शुरुआत की। इंस्टाग्राम पर उनके 60.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो किसी भी अन्य भारतीय सेलिब्रिटी से कही ज्यादा हैं। हालांकि उनसे आगे सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने हाल ही में 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ है।
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स बढ़कर 58.3 मिलियन हो गए हैं। हाल ही के समय में श्रद्धा इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के बाद तीसरे नंबर पर थीं। अब दीपिका और आलिया को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।
दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम पर 52. 4 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। आज वे एक फिल्म के लिए जितनी फीस लेती हैं उतनी शायद कोई मेल एक्टर भी नहीं लेता।  भारत में इंस्टाग्राम पर फॉलो किए जाने वाली फिल्मी सितारों की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर हैं।

आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट को इंस्टाग्राम पर 51.1 मिलियन यूजर्स फॉलो कर रहे हैं। आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर चौथी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय फिल्म सेलिब्रिटी हैं। आलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें काफी पसंद करते हैं। आलिया ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से बॉलिवुड में डेब्यू किया था।

No comments

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंड...

जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्...

नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी न...

हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहु...

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...