Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

अपनी एक गलती के कारण ऐसी हो गई इस एक्टर की हालत

  मुंबई। बॉलीवुड में ग्लैमर के साथ खूब पैसा बरसता है। यहां चार्मिंग लुक की काफी एहमियत है। पर कुछ ऐकटर ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी गलती से ही अप...

 


मुंबई। बॉलीवुड में ग्लैमर के साथ खूब पैसा बरसता है। यहां चार्मिंग लुक की काफी एहमियत है। पर कुछ ऐकटर ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी गलती से ही अपना कैरियर बर्बाद कर लिया है। हम बात कर रहे हंै फरदीन खान की। कभी अपने चार्मिंग लुक के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में छाने वाले फरदीन की हालत इन दिनों खराब है। बॉलीवुड में एक्टर फरदीन खान आज फिल्मी चकाचौंध से दूर हैं, लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने बॉलीवुड में स्टाइलिश हीरो के तौर पर एंट्री ली थी। 8 मार्च को फरदीन अपनी 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फरदीन मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। एक स्टारकिड होने का फायदा उन्हें भी मिला। उनके पिता ने उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च किया हालांकि फरदीन को वो कामयाबी नहीं मिल पाई। पिछले कुछ सालों में फरदीन खान जब भी स्पॉट किए गए तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था और उनका वह चार्म भी गायब दिखा। मोटापे की वजह से फरदीन का खूब मजाक उड़ाया गया। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब फरदीन के गुड लुक की चर्चा चारों ओर थी।
पिछले दिनों फरदीन खान एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए। इस बार लाइमलाइट में आने की वजह उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक रहा। उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के मुंबई ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका लुक काफी बदला हुआ था। 90 के दशक में फरदीन खान ने फिल्म प्रेम अगन से सुपरहिट डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया और उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं, जिनमें लव के लिए कुछ भी करेगा, ओम जय जगदीश, हे बेबी' जानशीं और ऑल द बेस्ट जैसी फिल्में शामिल हैं। फरदीन खान की लॉन्चिंग फिल्मों में काफी अच्छी हुई थी। उनके चार्मिंग लुक ने भी लोगों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली थी। साल 2001 में फरदीन ड्रग्स केस में फंस गए थे। जिसके बाद से ही उनका करियर बर्बाद हो गया।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश भ...

वनमंत्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्...

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल