——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रायपुर सेंट्रल जेल में रेड, सेंट्रल जोन DCP और ADM का ज्वाइंट ऑपरेशन, 4 घंटे तक मची रही खलबली

रायपुर, October 4, 2026 सेंट्रल जेल रायपुर में शनिवार को अचानक हड़कंप मच गया. कानून व्यवस्था की जांच के लिए अधिकारियों की फौज ने छापामार कार...



रायपुर, October 4, 2026 सेंट्रल जेल रायपुर में शनिवार को अचानक हड़कंप मच गया. कानून व्यवस्था की जांच के लिए अधिकारियों की फौज ने छापामार कार्रवाई की. रेड की इस कार्रवाई में सेंट्रल जेल में क्राइम एंड साइबर DCP, सेंट्रल जोन DCP और एडिशनल कलेक्टर कि संयुक्त टीम शामिल रही. टीम ने जेल परिसर और विभिन्न बैरक में लगभग 4 घंटे तक जांच पड़ताल की.

रायपुर सेंट्रल जेल में रेड

जेल में रेड की इस कार्रवाई का मकसद जेल में अगर कोई प्रतिबंधित वस्त का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो उसे पकड़ा जा सके. अफसरों ने करीब 50 पुलिस जवानों के साथ जेल के सभी बैरकों की जांच की. जांच के दौरान किसी भी तरह की कोई आपत्तिजनर वस्तु जेल के भीतर या परिसर से बरादम नहीं हुई. बताया जा रहा है कि रायपुर के साथ ही राज्य के दूसरे जेलों में भी सुरक्षा और त्योहार के मद्देनजर रेड की कार्रवाई की गई है.

50 जवानों की टीम ने 4 घंटे तक जेल परिसर की चेकिंग की

रेड कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने जेल परिसर के साथ-साथ विभिन्न बैरकों में एक साथ पहुंचकर कैदियों एवं उनके सामान की बारीकी से तलाशी ली. अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर विभिन्न बैरकों के समानांतर रूप से चेकिंग कराई गई. इस अभियान की निगरानी ADCP सेंट्रल जोन विवेक शुक्ला, ADCP क्राइम एंड साइबर गौरव मंडल, ACP कोतवाली दीपक मिश्रा और प्रशिक्षु डीएसपी अमित कोसमा के नेतृत्व में की गई.

पुलिस अधिकारियों द्वारा गठित टीमों ने अलग-अलग बैरकों में पहुंचकर कैदियों, उनके सामान तथा बैरक परिसर की सघन तलाशी ली गई. महिला बैरक के लिए अलग टीम गठित कर विशेष रूप से चेकिंग कराई गई. महिला बैरक सहित अन्य सभी चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप तलाशी कार्रवाई की गई.

तलाशी अभियान में नहीं मिली कोई प्रतिबंधित चीज

तलाशी अभियान के दौरान कोई विशेष आपत्तिजनक अथवा प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई. कहा जा रहा है कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के तलाशी लिए जाने का उद्देश्य, जेल की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना और प्रतिबंधित सामग्री के संभावित प्रवेश एवं उपयोग को रोकना है. रेड कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की बड़ी टीम की एक साथ विभिन्न बैरकों में पहुंचने से जेल परिसर में हड़कंप मच गया.

क्राइम ब्रांच, ACCU यूनिट की टीम रही मौजूद

रायपुर के सेंट्रल जेल में संयुक्त रूप से की गई इस कार्रवाई में क्राइम एंड साइबर DCP स्मृतिक राजनाला, सेंट्रल जोन DCP तारकेश्वर पटेल और एडिशनल कलेक्टर उमाशंकर बाँधे मुख्य रूप से मौजूद रहे. अभियान में लगभग 50 पुलिस जवानों के साथ क्राइम ब्रांच, ACCU यूनिट और सेंट्रल जोन के विभिन्न थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे.

प्वाइंटर के जरिए समझें क्या कुछ हुआ

शनिवार देर रात रायपुर सेंट्रल जेल में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त छापेमारी की गई

4 घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

50 जवानों ने ली बैरकों की तलाशी

टीम का नेतृत्व क्राइम एंड साइबर DCP स्मृतिक राजनाला, सेंट्रल जोन DCP तारकेश्वर पटेल, एडिशनल कलेक्टर उमाशंकर बांधे ने की

कार्रवाई की मॉनिटरिंग ADCP विवेक शुक्ला, ADCP गौरव मंडल, ACP दीपक मिश्रा, प्रशिक्षु DSP अमित कोसमा ने की

क्राइम ब्रांच, ACCU यूनिट और सेंट्रल जोन के थानों की टीमें कार्रवाई में शामिल हुई

महिला बैरकों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया गया

कार्रवाई का मकसद त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रतिबंधित सामग्री की रोकथाम है

जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक या प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई

प्रदेश के अन्य जेलों में भी इसी तरह की रेड की सूचना है

No comments