——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नक्सलवाद की समाप्ति से युवाओं में जोश, पुलिस फोर्स में भर्ती की तैयारी, मिशन रक्षक से मिल रही ट्रेनिंग

कांकेर, October 3, 2026: दशकों तक नक्सलवाद के साये में रहे उत्तर बस्तर कांकेर के इलाकों में अब बदलाव की तस्वीर दिखाई देने लगी है. कभी नक्सल ...



कांकेर, October 3, 2026: दशकों तक नक्सलवाद के साये में रहे उत्तर बस्तर कांकेर के इलाकों में अब बदलाव की तस्वीर दिखाई देने लगी है. कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहे क्षेत्रों के युवा अब अपने भविष्य के निर्माण में जुट गए हैं. कांकेर के युवा हिंसा के रास्ते से दूर अपने भविष्य को नई दिशा देने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की भर्ती की तैयारी में जुटे हैं. कांकेर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे मिशन रक्षक अभियान के तहत युवाओं को फिजिकल और लिखित एग्जाम की ट्रेनिंग दी जा रही है.

अंतागढ़ के खेल मैदान में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां सुबह से ही भर्ती की तैयारी करते नजर आ रहे हैं. यहां युवाओं को 100 मीटर और 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके साथ ही लिखित और मौखिक परीक्षा की तैयारी भी कराई जा रही है. नियमित अंतराल पर युवाओं का टेस्ट लेकर उनकी तैयारी का आकलन किया जा रहा है.

मिशन रक्षक के तहत मिल रही ट्रेनिंग पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए काफी उपयोगी है-संजू नाग, युवा, अंतागढ़

अंतागढ़ खेल मैदान में लंबी कूद, ऊंची कूद और बस्तर फाइटर्स की तैयारी के साथ लिखित और मौखिक परीक्षा की तैयारी भी कराई जा रही है- कनिष्क कुमार टेकाम, निवासी करेगांव

मिशन रक्षक के तहत बस्तर फाइटर्स और CAF की तैयारी कराई जा रही है. लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत कर रही हूं-लालिमा उइके, स्थानीय निवासी

मिशन रक्षक के तहत कांकेर पुलिस युवाओं को CG पुलिस, बस्तर फाइटर्स, CAF और DEF जैसी भर्तियों के लिए तैयार कर रही है. फिजिकल के साथ पेपर की तैयारी भी कराई जा रही है और नियमित रूप से टेस्ट लिया जाता है-शिवम कुमार तारम, अंतागढ़ के युवा

1500 से ज्यादा युवा ले रहे प्रशिक्षण

कांकेर एसपी निखिल कुमार राखेचा के मुताबिक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवक-युवतियों को पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती की ट्रेनिंग दी जा रही है. उन्हें अग्निवीर, छत्तीसगढ़ पुलिस और बस्तर फाइटर्स जैसी भर्तियों के लिए तैयार करने विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसमें युवाओं को फिजिकल और लिखित परीक्षा दोनों की तैयारी कराई जा रही है.

अब तक 1500 से अधिक युवा प्रशिक्षण से जुड़ चुके हैं, जबकि 3000 से अधिक युवाओं ने अभियान में रुचि दिखाई है. इसकी शुरुआत कोयलीबेड़ा से की गई थी, जिसे आगे आमाबेड़ा, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, पखांजूर और छोटेबेठिया समेत अन्य क्षेत्रों तक विस्तार दिया जा रहा है- निखिल राखेचा, एसपी, कांकेर

कभी नक्सल गतिविधियों के कारण जिन इलाकों में युवाओं के लिए भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करना चुनौतीपूर्ण था, वहीं अब बड़ी संख्या में युवा मैदान में पसीना बहा रहे हैं. मिशन रक्षक के जरिए इन्हें ट्रेनिंग से लेकर हर तरह की तैयारी कराई जा रही है.

No comments