——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, अधिकारी को कही गाड़ने की बात, कांग्रेस ने दी मानसिक चेकअप की सलाह

 रायपुर, 03 Oct 2026। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार के बिगड़े बोल एक बार फिर चर्चा में है. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का वीडियो वायरल हो रहा है,...



 रायपुर, 03 Oct 2026। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकार के बिगड़े बोल एक बार फिर चर्चा में है. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अधिकारी के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. वरिष्ठ भाजपा नेता के बिगड़े बोल पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अजय चंद्राकर एम्स में जाकर मानसिक चेकअप कराए और थोड़ा आराम करें.

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे किसानों के बीच वे अधिकारी से धान की फसल के लिए बांध से पानी छोड़े जाने पर चर्चा में कह रहे हैं कि आपका ईई कहता है कि ग्रामीण नेतागिरी कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिखता तो उसको गाड़ देता.

वायरल वीडियो पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्रिमंडल से बाहर रहने के बाद अजय चंद्राकर फ्रस्ट्रेटेड हो गए हैं. लगातार वह अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं. बीजेपी के नेतृत्व को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. कई बार परिस्थितियां और मानसिक स्थिति सही नहीं रहती है. अजय चंद्राकर एम्स में जाकर मानसिक चेकअप कराए और थोड़ा आराम करें. आप जैसे वरिष्ठ नेता मानसिक संतुलन खोएगा तो प्रदेश का नुकसान होगा.

No comments