——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

शिवरीनारायण में इस्कॉन मंदिर की तर्ज पर 90 फीट ऊंचा दुर्गा पंडाल

शिवरीनारायण,  03 Oct 2026 । मां दुर्गा के उत्सव को लेकर समूचे छत्तीसगढ़ में तैयारियां शुरु हो गई है।  मेला ग्राउंड में इस वर्ष पश्चिम बंगाल ...



शिवरीनारायण,  03 Oct 2026 । मां दुर्गा के उत्सव को लेकर समूचे छत्तीसगढ़ में तैयारियां शुरु हो गई है।  मेला ग्राउंड में इस वर्ष पश्चिम बंगाल के मायापुर स्थित इस्कॉन टेंपल की तर्ज पर बन रहे 90 फीट ऊँचे पंडाल पर 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान होंगी। 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरूआत होगी।  इस वर्ष भी बड़ा और भव्य दुर्गा उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 90 फीट ऊंचे, 120 फीट चौड़े व 200 फीट गहरे पंडाल में 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान होगी।


भव्य प्रवेश द्वार, मां अम्बे की मनमोहक प्रतिमा के साथ की गई आकर्षक लाइटिंग देखते ही बनेगी। श्री दुर्गा पूजा उत्सव शिवरीनारायण द्वारा दुर्गा उत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। श्री दुर्गा पूजा उत्सव शिवरीनारायण के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा व नितेश केशरवानी ने बताया 90 फीट ऊंचा भव्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। 200 फीट लंबा व 120 फीट चौड़ा भव्य पंडाल तैयार कर लिया गया है। जिसमें 35 फीट की मां अम्बे की प्रतिमा के विराजित होगी। माँ अम्बे की प्रतिमा के दोनों ओर दस दस  फीट के सिंह होंगे। पूजा स्थल पर माँ दुर्गा की 8 फीट की प्रतिमा के साथ भगवान श्री गणेश, भगवान कार्तिकेय, माता लक्ष्मी व माता सरस्वती  की प्रतिमा भी विराजमान होंगी। बंगाल के कारीगर भव्य प्रवेश द्वार बना रहे हैं। पंडाल के अंदर व प्रवेश द्वार में आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी।  

भँटगांव पवनी के मूर्तिकार एक महीने पहले से ही मूर्तियों को आकार देने में जुट गए हैं। मूर्तिकार अनिल आदित्य अपने साथियों के साथ प्रतिमाओं को मूर्त रूप देने में जुटे हुए है। उनके द्वारा मां दुर्गा की 35 फीट की प्रतिमा बनाई जा रही है।  


बता दें श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा नगर में भव्य दुर्गा उत्सव की शुरुआत तीन साल पहले की गईं थी। आयोजन का यह चौथा वर्ष है। नगर में प्रति वर्ष एक नए थीम पर दुर्गा उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसके पूर्व 2023 में बाहुबली के माहिष्मती महल, 2024 में वृन्दावन के प्रेम मंदिर व 2025 में दिल्ली के अक्षर धाम मंदिर में माँ अम्बे की प्रतिमा को विराजमान किया गया था। इस वर्ष पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मायापुर में स्थित इस्कॉन मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है।

No comments