——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारतीय किसान संघ ने 12 सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर रायपुर घेराव की चेतावनी

सभी 33 जिला मुख्यालयों में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, गौवंदन योजना लागू करने समेत कई मांगें रायपुर:October 8, 2026,छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ ...



सभी 33 जिला मुख्यालयों में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, गौवंदन योजना लागू करने समेत कई मांगें

रायपुर:October 8, 2026,छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ के बैनर तले प्रदेश भर के किसानों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सभी 33 जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया. वर्तमान सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. जिला मुख्यालयों तक पहुंचने के लिए किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली. रायपुर में पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द ही कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में वे राजधानी रायपुर का बड़ा घेराव करेंगे.

छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री नवीन शेस ने बताया कि सरकार के लगभग 3 साल पूरे होने को है. सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है. पिछली सरकार में बकाया राशि आज तक किसानों को नहीं मिल पाई है. सड़कों पर किसी न किसी दिन गोवंश की मौत हो जा रही है. इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. गाय को हम लोग माता कहते हैं. उनकी पूजा करते हैं. सनातन धर्म में गौ माता को 33 कोटी देवी देवताओं का दर्जा मिला हुआ है. पिछली सरकार ने गोठान और गोधन की शुरुआत की थी, आज सरकार सिर्फ चारा चोरों को लाकर प्रबंधक बना रही है.

छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ की 12 सूत्रीय मांग..

गौ संरक्षण: गौवंदन योजना के प्रस्ताव को प्रदेश में लागू किया जाए और 'जी-राम-जी' योजना को गायों के संरक्षण व संवर्धन से जोड़ा जाए.बकाया राशि का भुगतान: धान खरीदी वर्ष 2022-23 की किसानों की रुकी हुई ₹1700 करोड़ की राशि का तुरंत भुगतान किया जाए.

धान का बढ़ा हुआ दाम: केंद्र सरकार द्वारा पिछले 3 वर्षों में की गई वृद्धि का लाभ जोड़कर ₹3358 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी हो, साथ ही सब्जी और फल उत्पादकों को भी कृषक उन्नति योजना से जोड़ा जाए.

धान खरीदी की तारीख व नियम: धान की खरीदी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक की जाए और प्रति बोरी (तौल) अधिकतम 40 किलो 700 ग्राम लेने का सरकारी आदेश तुरंत जारी किया जाए.

बाढ़ का मुआवजा: हाल ही में आई बाढ़ से खराब हुई फसलों का तुरंत सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए.

टोकन व्यवस्था में सुधार: धान बेचने के लिए टोकन व्यवस्था सुधारी जाए (बड़े किसानों को 5 और छोटे किसानों को 2 से 3 टोकन मिलें) और दबाव बनाकर खाता सरेंडर (समर्पण) कराने की प्रक्रिया बंद हो.

गन्ने के दाम में बढ़ोतरी: गन्ने के मूल्य में ₹150 प्रति क्विंटल की वृद्धि की जाए और गन्ना उत्पादकों को भी कृषक उन्नति योजना का लाभ मिले.

सिंचाई योजनाएं: अरपा-भैसाझार जैसी अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए और पैरी हाईडैम जैसी नई परियोजनाओं को तुरंत मंजूरी दी जाए.

बिजली निजीकरण पर रोक: बिजली विभाग के निजीकरण (प्राइवेटाइजेशन) के फैसले पर पूरी तरह रोक लगाई जाए.

ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम: बाजार में महंगे दामों पर खाद बेचने वाले दुकानदारों और कालाबाजारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

जमीन अधिग्रहण नियम: भूमि अधिग्रहण (जमीन लेने) के मामलों में भारतीय एग्रो इकोनोमिक रिसर्च सेंटर के 'उदयपुर डिक्लेरेशन' के नियमों के तहत ही काम किया जाए.

वैकल्पिक फसलों की खरीदी: रबी सीजन में पानी बचाने के लिए धान की जगह मक्का और गेहूं की खेती को बढ़ावा दिया जाए और सरकार इनकी भी समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी करे.

No comments